फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain compounds difficulties; people flee with their belongings.

Kanpur News: बारिश से बढ़ीं मुश्किलें, सामान लेकर भागे लोग

Fri, 31 Jul 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rain compounds difficulties; people flee with their belongings.
कानपुर। जाजमऊ के रैदास विहार नई बस्ती में गुरुवार दोपहर आधे घंटे की बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैंं। बारिश के दौरान लोग अपना सामान लेकर इधर उधर भागते नजर आए। निशा परवीन, शाहिद समेत कई लोगों ने बताया कि तीन दिन से कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया। समाजसेवियों की ओर से दोनों टाइम खाना मिल रहा है। गुरुवार को तहसीलदार सदर विनय कुमार और लेखपाल अर्पित कटियार ने यहां निरीक्षण किया। रैदास विहार से 200 मीटर की दूरी पर स्थित हाशमी रोड में तीन दिन बीते जाने के बाद भी गुरुवार को बारिश का पानी बस्ती में भरा रहा। तहसीलदार विनय कुमार ने बताया कि नगर निगम से रिपोर्ट मंगवाकर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट

दीवार ढही, बचा परिवार
गुरुवार को रैदास विहार की दूसरी लेन में करीब एक मकान दीवार अचानक ढह गई। हादसे के दौरान मोईन और उनका बेटा बाल-बाल बच गए। लोगों को डर है कि जलभराव के चलते उनके मकान भी क्षतिग्रस्त हो सकते है। घटना के बाद मोईन अपने घर में ताला लगाकर गांव चले गए।
विज्ञापन


सरैया नाले के ऊपर 125 से अधिक रह रहे परिवार
जाजमऊ के रैदास विहार में हादसे के बाद भी जिम्मेदार नहीं चेत रहे हैं। जाजमऊ के सरैया नाले के ऊपर बनी कच्चे-पक्के मकानों के साथ कई गुमटी रखकर दुकानें बनी हैं। नाला कई बार धंस चुका है। बावजूद इसके जिम्मेदार बस्ती को खाली कराने की सुध नहीं ले रहे हैं। रैदास विहार की तरह यहां पर भी कभी भी हादसा हो सकता है। नाले के ऊपर 125 से अधिक परिवार रह रहे हैं। कई ने तो नाले के ऊपर पक्के घर भी बनवा लिए हैं। बारिश का पानी भर जाने पर लोग रहना छोड़ देते हैं लेकिन दोबारा से पानी निकल जाने पर फिर बस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट

जलभराव ने बस्ती के 60 से अधिक बच्चों की पढ़ाई पर भी संकट खड़ा कर दिया। सुनीता, हनीफ, किरन, विमला देवी ने बताया कि रैदास विहार की ज्यादातर महिलाएं घरों में चौका-बर्तन कर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाती है। ज्यादातर बच्चों की कॉपी किताबें भीग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed