फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain and hailstorm crops ruined Thunderstorm alert in UP 18 districts including Mahoba

बुंदेलखंड: बारिश और ओलावृष्टि फसलें हुईं बर्बाद, भारी नुकसान से किसान परेशान, महोबा समेत यूपी के 18 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

Sun, 09 Jan 2022 02:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jan 2022 02:56 PM IST
सार

पिछले तीन दिन हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की तबाही देख किसान परेशान है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, राज्य मौसम पूर्वानुमान केन्द्र ने बुंदेलखंड के महोबा समेत प्रदेश के 18 जिलों में 9 जनवरी को तेज बारिश के साथ तूफान आने की संभावना जताई है। जिसमें हवाओं की गति 45 किमी. प्रति घंटे हो सकती है। 
 

विज्ञापन
Rain and hailstorm crops ruined Thunderstorm alert in UP 18 districts including Mahoba
ओलावृष्टि से फसल का नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड में पिछले दो दिन हो रही ओलावृष्टि और बारिश से फसलें जलमग्न हो गईं है। जिससे किसानों को भारी नुकसान है। वहीं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय व राज्य मौसम पूर्वानुमान केन्द्र ने बुंदेलखंड के महोबा समेत प्रदेश के 18 जिलों में 9 जनवरी को तेज बारिश के साथ तूफान आने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


जिसमें हवाओं की गति 45 किमी. प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग ने  बुंदेलखंड के महोबा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी और बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, हरदोई मैनपुरी, सीतापुर जिलों को अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

वहीं महोबा में शनिवार को देर रात खूब ओले गिरे जिससे खेतों की फसल ढक गई। मूसलाधार बारिश खेतों में पानी भर गया है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलावृष्टि से फसल का नुकसान देख मूर्छित होकर गिरा किसान 
मोहबा जनपद में पिछले तीन दिन हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की तबाही देख किसान परेशान है। रविवार को एमपी यूपी सीमा के गांव रावतपुरा में सुबह किसान ललतू अहिरवार अपने खेत गया, फसल का नुकसान देख उसकी हालत बिगड़ गई और वह खेत पर गिर गया। 

पास के ही खेत में कौशल ने देखा तो दौड़ा चला आया। परिजनों को सूचना दी परिजन उसे चारपाई पर ले गए। आस-पास स्वास्थ्य केंद्र न होने से परिजन इलाज के लिए छतरपुर ले गए। बता दें कि ललतू के  8 बीघा खेत मे मटर बोई थी। 

लगातार बारिश से किसानों का बुरा हाल

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से किसानों का बुरा हाल है। ललतू ने कर्ज लेकर खेती में पैसा लगाया था और आर्यावर्त बैंक सोरा से ग्रीनकार्ड बना है। खेती के अलावा आय का कोई जरिया नहीं है।

ओलावृष्टि में फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग पर लगाया जाम
हमीरपुर के राठ में शनिवार रात जोरदार बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गल्हिया, मवई, औडेरा, नौहाई, बसेला आदि गांवों के ग्रामीण रविवार तड़के से ही अधिकारियों के आने की राह देख रहे थे। गल्हिया गांव में पहुंचे तहसीलदार ग्रामीणों से बात कर मवई गांव चले गए। 

खेतों का निरीक्षण न करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने राठ पहुंच रामलीला मैदान के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम राजेश मिश्रा ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। वहीं नौहाई व बसेला के ग्रामीणों ने शतप्रतिशत मुआवजे की मांग पर पनवाड़ी मार्ग जाम कर दिया। 

विधायक मनीषा अनुरागी, एसडीएम राजेश मिश्रा व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत ने मुआयना करा क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों के संतुष्ट होने पर जाम खुला।

वहीं, श्रीनगर क्षेत्र में ओलावृष्टि से कई स्थानों पर चिड़िया मृत पाई गई हैं। आमजन के साथ पशु पक्षियों को भी नुकसान पहुंचा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed