Railway News: अयोध्या वंदे भारत 22 जनवरी तक निरस्त, बदले रास्ते से चलेंगी चार ट्रेनें, खबर पढ़कर टिकट बनवाएं
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 22426 आनंद विहार-अयोध्या छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस और 22425 अयोध्या छावनी-आनंदविहार वंदेभारत एक्सप्रेस 16 से 22 जनवरी को नहीं चलेगी।
विस्तार
कानपुर में अयोध्या-रायबरेली रेल मार्ग पर रेलवे मरम्मत का काम करा रहा है। इससे ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। इस वजह से 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर नहीं किया जा सकेगा। इस ट्रेन को 16 से 22 जनवरी तक निरस्त किया गया है। ट्रेन नंबर 22425-22426 अयोध्या-नई दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस निरस्त रहेगी, जबकि चार ट्रेनें अलग-अलग दिनों में बदले रास्ते से चलेंगी।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 22426 आनंद विहार-अयोध्या छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस और 22425 अयोध्या छावनी-आनंदविहार वंदेभारत एक्सप्रेस 16 से 22 जनवरी को नहीं चलेगी। एडवांस बुकिंग करा चुके यात्रियों को फुल रिफंड होगा। ऑनलाइन टिकट का किराया सीधे बैंक खाते में आ जाएगा। जबकि काउंटर टिकट कराने वालों को रिफंड के लिए रेलवे काउंटर पर ही जाना पड़ेगा।
- ट्रेन नंबर 19053 सूरत एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल -प्रयागराज -बनारस -वाराणसी –बल्लारी छावनी -बलिया 19 जनवरी को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 19054 सूरत एक्सप्रेस बलिया - बल्लारी छावनी -वाराणसी -बनारस -प्रयागराज -कानपुर सेंट्रल 21 जनवरी को आएगी।
- 18205 दुर्ग - नौतनवां एक्सप्रेस प्रयागराज -जंघई -वाराणसी - बल्लारी छावनी -नौतनवां 18 जनवरी को चलेगी।
- 18206 दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा - बल्लारी छावनी -वाराणसी -जंघई -प्रयागराज रास्ते 20 जनवरी को चलेगी।
- 15 जनवरी को ट्रेन नंबर 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
- 18 जनवरी को 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 16 से 21 जनवरी तक 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 17 से 22 जनवरी तक 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलेगी।