श्रमिक ट्रेन से आ रही महिला ने कानपुर सेंट्रल पर दिया था बच्ची को जन्म, रेल मंत्री ने किया ट्वीट
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रविवार को अहमदाबाद में काम करने वाले एक श्रमिक परिवार को मां-बाप बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। अहमदाबाद से गोंडा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के कोच में बैठी महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन से उतरवा लिया था।
रेलवे चिकित्सक तो नहीं पहुंचे, उसके पहले डफरिन अस्पताल की डॉ. कविता यादव पहुंचीं और प्लेटफार्म पर ही डिलीवरी कराई थी। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मोतीलाल अपनी पत्नी फूलकुमारी के साथ बलरामपुर जा रहा था। उसकी गर्भवती पत्नी के तेज प्रसव पीड़ा की जानकारी मिलने पर अन्य श्रमिकों ने शेार मचाया। चेनपुलिंग भी की।
इस पर सीआईटी बलीराम और सीएमआई विजय शर्मा ने रेलवे और डफरिन में सूचना दी और स्ट्रेचर की व्यवस्था कराई थी। हालांकि रेलवे डॉक्टरों से पहले डफरिन की कविता यादव आ गईं और उन्होंने प्लेटफार्म पर डिलीवरी कराई थी। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। स्टेशन की व्यवस्थाओं में सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह व उनकी टीम का भी सहयोग रहा था।
रेलवे की सहायता से नन्हीं सी जान आई दुनिया में: अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए रेलवे ने आज तक अनेकों उदाहरण पेश किये हैं।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 18, 2020
कानपुर स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जा रही महिला ने एक शिशु को जन्म दिया, जिन्हें रेलवे द्वारा समय पर सभी प्रकार की सहायता पहुंचाई गयी। pic.twitter.com/sVE5SnGHr2