फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railway guard injured in collision with pickup, in coma

Kanpur News: पिकअप की टक्कर से रेलवे गार्ड घायल, कोमा में

Mon, 22 Sep 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Railway guard injured in collision with pickup, in coma
कानपुर। कैंट थाने के बगल में स्थित पुलिस कालोनी के सामने पिकअप की टक्कर से बाइक सवार ट्रेन के गार्ड घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। परिजनों के अनुसार सिर पर चोट लगने से वह कोमा में चले गए हैं। उनका सर्वोदयनगर स्थित अस्पाल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्लागंज के ब्रह्मनगर निवासी घनश्याम गुप्ता ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उनका बेटा पंकज गुप्ता रेलवे में गार्ड (ट्रेन मैनेजर) के पद पर सेंट्रल स्टेशन पर कार्यरत है। 14 सितंबर की शाम पांच बजे ड्यूटी के बाद घर लाैटते समय कैंट थाना के बगल में स्थित पुलिस कालोनी के सामने पिकअप चालक ने नशे में धुत होकर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से बेटे को केपीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। पिता के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि ब्रेन हेमरेज हो गया है। वह कोमा चला गया है। वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। कैंट इंस्पेक्टर अरविंद राय के अनुसार पिकअप नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed