{"_id":"671d2a4d85e2118cd2081663","slug":"railway-gate-broken-due-to-pickup-collision-driver-arrested-etawa-news-c-216-1-etw1002-117352-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पिकअप की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पिकअप की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। शुक्रवार रात रेलवे की क्रॉसिंग संख्या 32 सरायभूत के बूम को एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बूम टूट गया। रेलवे क्राॅसिंग पर तैनात गेटमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसपर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया। वाहन चालक के खिलाफ रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अलीगढ़ कोर्ट भेजा गया है।
शुक्रवार रात 1:15 बजे ट्रेन आने की सूचना पर सरायभूपत रेलवे क्राॅसिंग पर तैनात गेटमैन गेट बंद कर रहा था। तभी शहर की ओर से जा रही पिकअप के चालक शुभम निवासी ग्वालियर ने फाटक के बंद होने से पहले वाहन को निकालने का प्रयास किया तभी क्राॅसिंग के बूम में जोरदार टक्कर से बूम टूटकर ट्रेक पर जा पहुंचा।
गेटमैन ने तुरंत ही इसकी सूचना कंट्रोल को दी जिसपर आरपीएफ के एएसआई सचिन तिवारी व कांस्टेबल श्याम सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बूम तोड़ने वाले चालक शुभम को गिरफ्तार किया। पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। पिकअप के चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे अलीगढ़ भेजा गया है।