फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Railway engineer died after being hit by a train, the accident happened while inspecting construction work

Auraiya: रेलवे इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 09 Oct 2023 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 09 Oct 2023 03:12 PM IST
सार

Auraiya News: घटना के बाद ट्रेन के चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। साथ ही स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया। इस बीच पीछे से आ रही महानंदा एक्सप्रेस आउटर पर खड़ी रही।

विज्ञापन
Railway engineer died after being hit by a train, the accident happened while inspecting construction work
ट्रैक पर जांच पड़ताल करती जीआरपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जम्मूतवी-संभलपुर ट्रेन की चपेट में आने से सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक फफूंद रेलवे स्टेशन पर तैनात था और सोमवार की दोपहर ट्रैक पर चल रहे काम का निरीक्षण करने पहुंचा था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

घटना के बाद जीआरपी परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। सहार कस्बे में दानशाह बंबा के पास रहने वाले  वीरेंद्र कुमार (57) फफूंद रेलवे स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पर तैनात थे। सुबह लगभग वह अछल्दा रेलवे क्षेत्र के बैसोली में चल रहे ट्रैक का काम का निरीक्षण करने गए थे।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 12 बजे वह ट्रैक का निरीक्षण कर रहे थे। तभी 12 बजकर 35 मिनट पर इटावा की तरफ से कानपुर की ओर जा रही 18310 जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस जैसे ही खंभा नंबर 1117 / 18 और 1117 / 19 के बीच पहुंची ही थी। तभी वहां ट्रैक पर खड़े सीनियर सेक्शन इंजीनियर ट्रेन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आउटर पर खड़ी रही महानंदा एक्सप्रेस
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन के चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। साथ ही स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया। इस बीच पीछे से आ रही महानंदा एक्सप्रेस आउटर पर खड़ी रही।

परिजनों के पहुचंने का इंतजार कर रही है जीआरपी
लगभग 15 मिनट पर जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस 12 बजकर 50 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना हुई। तभी महानंदा एक्सप्रेस भी आगे को रवाना हुई। घटना की सूचना जीआरपी ने मृतक के परिजनों को दे दी है। जीआरपी परिजनों के पहुचंने का इंतजार कर रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed