फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   railway crossing Gateman fell asleep giving signal of line clear, suspended

फतेहपुर: टार्च जलाकर रख दी बाहर और सो गया गेटमैन, सिग्नल पाकर दिल्ली-हावड़ा रूट पर दौड़ती रहीं ट्रेनें

Fri, 23 Jul 2021 09:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Jul 2021 09:15 PM IST
सार

फतेहपुर में रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन के सो जाने का एक मामला सामने आया है। लापरवाही में गेटमैन को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है। सोशल मीडिया में इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन
railway crossing Gateman fell asleep giving signal of line clear, suspended
ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर के रमवां रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुरुवार रात टार्च से लाइन क्लियर का सिग्नल देकर गेटमैन सो गया। कई घंटे तक ट्रेनें टार्च की रोशनी को सिग्नल मानकर गुजरती रहीं। रेलवे फाटक बंद होने से वाहनों की लाइनें लग गईं।
विज्ञापन


जाम बढ़ता देख सुबह करीब छह बजे पीआरवी टीम पहुंची तो गेटमैन सोता मिला। लापरवाही में गेटमैन को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है। सोशल मीडिया में इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर हसवा के रमवां में गेट नंबर-47 पर गुरुवार रात गेटमैन आरके शर्मा ड्यूटी पर था।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे उसने फाटक बंद कर दिया। इसके बाद टार्च (इलेक्ट्रिक लैंप) जलाकर बाहर रख दी और कमरे में सो गया। सिग्नल पाकर कई ट्रेनें दौड़ती रहीं। रेलवे क्रासिंग न खुलने के कारण वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सुबह करीब छह बजे पीआरवी टीम पहुंचीं तो गेटमैन केबिन में सोते मिला।

पुलिस ने उसे उठाकर फाटक खुलवाया। करीब छह घंटे बाद आवागमन सामान्य हुआ। सेक्शन इंजीनियर अनूप सिंह ने बताया कि गेटमैन आरके शर्मा ने पूछताछ में बताया है कि उसकी दो दिनों से तबियत खराब थी। तड़के तीन से चार बजे के बीच दवा खाकर सो जाने की बात उसने स्वीकारी है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उसे निलंबित करके जांच बैठा दी गई है।

ये ट्रेनें गुजरीं
लाइन क्लियर का सिग्नल पाकर रात 12 बजे से सुबह छह बजे के बीच प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवां एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, लिच्छवी, प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें इस रूट से गुजरीं। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed