फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Raids on 20 places close to the mafia Atiq Ahmed, list of 35 has been received from Prayagraj police

Atiq Ahmed: माफिया के 20 करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी, प्रयागराज पुलिस से मिली है 35 की सूची

Fri, 14 Apr 2023 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 09:16 AM IST
सार

Fatehpur News: माफिया अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर एक और बड़ी चोट हुई। गुरुवार को अतीक के 20 करीबियों पर तबाड़तोड़ छापेमारी हुई। बताया जा रहा है कि प्रयागराज पुलिस ने लगभग 35 करीबियों की सूची आई थी। 

विज्ञापन
Raids on 20 places close to the mafia Atiq Ahmed, list of 35 has been received from Prayagraj police
अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में प्रयागराज पुलिस के इनपुट के आधार पर माफिया अतीक अहमद के 20 करीबियों के ठिकानों पर गुरुवार शाम ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। पनी मोहल्ले के सपा नेताओं समेत 35 करीबियों की सूची जिला पुलिस के पास आई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अतीक ने पूछताछ में फतेहपुर और उन्नाव तक असलहे करीबियों के यहां छिपाने की बात कबूली है। अतीक के करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया है। सदर कोतवाली, मलवां, हुसैनगंज, गाजीपुर थाने और दो सेक्शन पीएसी के साथ टीम छापेमारी करने पहुंची।
विज्ञापन

संयुक्त टीमों ने शाम को पनी, तुराबअली का पुरवा, लालाबाजार, खेलदार, मसवानी, बिलंदा, खंभापुर, जयरामनगर, चौधराना समेत 20 स्थानों पर छापामारी की। पनी मोहल्ले में सपा नेता हाजी रफी, हाजी रजा के यहां छापामारी हुई। इसके बाद पुलिस बाकी जगहों पर छापामारी करने गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल देख इलाके में दहशत
करीबियों की सूची प्रयागराज से आई है, जिसमें अतीक के करीबी होना बताया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल देखकर इलाकों में दहशत का माहौल हो गया। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। छत से लोग पुलिस की आवाजाही को देखते रहे।

ईडी पर कर चुकी है कार्रवाई
अतीक और उसके कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी की टीम ने भी छापेमारी की थी। अतीक ने अवैध तरीके से करीब एक हजार करोड़ से ज्यादा का आर्थिक साम्राज्य खड़ा किया है। अब इस पर ईडी की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। बता दें कि ईडी अब तक 150 करोड़ से अधिक की संपत्ति चिन्हित कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed