{"_id":"6ad13bc56ca85814580eb48e","slug":"raids-conducted-at-online-stores-of-bigbasket-blinkit-zepto-and-amazon-15-samples-collected-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1684387-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिग बास्केट, ब्लिंकिट, जेप्टो, अमेजन के\nऑनलाइन स्टोर पर छापा, 15 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिग बास्केट, ब्लिंकिट, जेप्टो, अमेजन के ऑनलाइन स्टोर पर छापा, 15 नमूने भरे
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी।
- फोटो : विभाग
कानपुर। त्योहारों में व्रत के सामान की ऑनलाइन खरीदारी करने वाले सावधान रहें। खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के स्टोर और वेयरहाउस पर छापा मारा तो तो भंडारण से लेकर साफ-सफाई तक में खामियां मिलीं। कहीं जंग लगे रैक तो कहीं खाद्य-अखाद्य समान साथ मिला।
बिग बास्केट, ब्लिंकिट, जेप्टो, इंस्टामार्ट, अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। संदेह के आधार पर कुट्टू का आटा, सिंघाड़ा का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, मूंगफली, छुहारा और शहद समेत खाद्य पदार्थों के 15 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर 14 और 15 अक्तूबर को चलाए गए अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित स्टोर और वेयरहाउस की जांच की। निरीक्षण में कुछ प्रतिष्ठानों पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं मिले।
पेस्ट कंट्रोल के रिकॉर्ड का अभाव भी सामने आया। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों का रखरखाव निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला। कहीं परिसर के टाइल्स टूटे थे तो कहीं भंडारण रैक में जंग लगी थी। साफ-सफाई में कमियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में हुई जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनकी स्थित बिग बास्केट, किदवईनगर में इंस्टामार्ट, लाजपतनगर में ब्लिंकिट, स्वरूपनगर और नवाबगंज में जेप्टो, लालबंगला के हरजेंद्र नगर में ब्लिंकिट, जाजमऊ में जेप्टो और फ्लिपकार्ट, काकादेव में इंस्टामार्ट, जूही में अमेजन और आरआर विजन वेंचर तथा गांधीनगर में ब्लिंक कॉमर्स में जांच की गई।