फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rahul gandhi jansabha in Dharmnagari chitrakoot

शिवभक्त राहुल गांधी अब हुए रामभक्ति में लीन

Thu, 27 Sep 2018 01:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Sep 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi jansabha in Dharmnagari chitrakoot
धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे राहुल गांधी
धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कामतानाथ मंदिर में मत्था टेका। मानसरोवर यात्रा के बाद शिवभक्त हुए राहुल गांधी रामभक्ति में लीन दिखे। चित्रकूट बाईपास स्थित राजौला में राहुल गांधी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि एक तरफ मैं बोल रहा था दूसरे तरफ नरेंद्र मोदी। मैनें नरेंद्र मोदी से पूछा आपने एचएएल छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया। अनिल अंबानी ने दस दिन पहले कंपनी खोली। आपने हिंदुस्तान के युवाओं से रोजगार छीना। आप मुझे बताइये और देश को भी कि एचएएल से काम छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया। राफेल डील के बारे में नरेंद्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। मेरे एक सवाल का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी मुझसे आंख भी नहीं मिलाते हैं। साथ ही हिंदुस्तान के यवाओं से भी मोदी आंख नहीं मिला पाते हैं। हिंदुस्तान के चौकीदार ने चोरी कर ली। इसी लिए ट्रेनें खाली हैं, बस खाली है, उनके भाषण में कुर्सी खाली पड़ी हैं। आज किसान नरेंद्र मोदी से नाराज है। सभी उनको झूठा कह रहे हैं। सभी कह रहे नरेंद्र मोदी ने चोरी की है, अनिल अंबानी को पैसा दिया। वही काम मध्यप्रदेश में हो रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने दो हजार योजनाएं लॉन्च की। ये जहां जाते हैं नई योजना लॉन्च कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed