फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Radhika won the 100m race, Soumya won the 200m race.

Kanpur News: 100 मीटर दौड़ में राधिका, 200 मीटर में सौम्या ने मारी बाजी

Sun, 04 Oct 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Radhika won the 100m race, Soumya won the 200m race.
रसूलाबाद। नगर के आरपीएस इंटर कॉलेज में शनिवार को एथलेटिक्स जोनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में अंडर-17 की होने वाली 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज कहिंजरी की राधिका सिंह गौर सबसे तेज दौड़ लगाकर पहला स्थान हासिल किया। जबकि 200 मीटर की दौड़ में जेपी इंटर कॉलेज कठारा की सौम्या प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य डीपी शुक्ला ने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, इसलिए शिक्षा के साथ खेलों का जीवन में अत्यंत महत्व है। प्रतियोगिता का संचालन कर रहे दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बालिका वर्ग की अंडर-17 की हुई 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आरपीएस इंटर कॉलेज की दीप्ति शुक्ला को दूसरा व केकेडीएम पब्लिक स्कूल की आकांक्षा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि बालक वर्ग में आरपीएस इंटर कॉलेज के ललित ने प्रथम, विनीत ने द्वितीय व केकेडीएम पब्लिक स्कूल के अश्वनी यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी तरह 100 मीटर की ही अंडर-19 की प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से केकेडीएम पब्लिक स्कूल की धैर्या प्रथम, आरपीएस इंटर कॉलेज की प्रांसी द्वितीय व केकेडीएम की वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि बालक वर्ग में केकेडीएम के अश्वनी यादव को पहले, आरपीएस के राज सिंह को दूसरे व शौर्य प्रताप को तीसरे स्थान का विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 100 मीटर की होने वाली बालिका वर्ग में अंडर-14 की प्रतियोगिता में केकेडीएम की दृष्टि को पहला, आरपीएस की अंशी को दूसरा व जनता इंटर कॉलेज कहिंजरी की दिव्या को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसी तरह 200 मीटर की बालक वर्ग में अंडर-14 की हुई दौड़ प्रतियोगिता में आरपीएस इंटर कॉलेज के आशुतोष, हर्षित व पवन पांडेय क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज कहिंजरी की दिव्या द्वितीय और केकेडीएम की दृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर की दौड़ में बालिका सब जूनियर से जेपी इंटर कॉलेज कठारा की सौम्या ने बाजी मारी, जबकि जनता इंटर कॉलेज कहिंजरी की स्वामी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, जेवलिन थ्रो में बालक वर्ग से अंडर-17 में आरपीएस के मयंक ने पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग से अंडर-19 में आरपीएस इंटर कॉलेज के ही शिवांश यादव प्रथम व शौर्य प्रताप द्वितीय रहे। जबकि बालिका वर्ग के अंडर-17 में केकेडीएम की कोमल ने पहला स्थान हासिल किया।
इसके अलावा गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालिका वर्ग की अंडर-14 में सबसे आगे गोला फेंककर केकेडीएम पब्लिक स्कूल की दृष्टि ने पहला मुकाम हासिल किया और आरपीएस इंटर कॉलेज की अंशी यादव ने दूसरे स्थान पर रहीं। शॉट पुट की बालक वर्ग में अंडर-17 की प्रतियोगिता में आकाश प्रथम, विनीत द्वितीय व मयंक तृतीय रहे। अंडर-19 में आरपीएस के शुभंकर प्रथम, हिमांशु द्वितीय व वंश तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो की हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर-17 में आरपीएस इंटर कॉलेज के मयंक सिंह प्रथम, विनीत द्वितीय व आकाश तृतीय स्थान के विजेता बने।

सीनियर बालक वर्ग में आरपीएस के मनीष पहले, शिवांश यादव दूसरे व शिवांशु तीसरे स्थान के विजेता घोषित किए गए। वहीं बालिका वर्ग अंडर-17 में आरपीएस की जिला प्रथम, काव्या द्वितीय व जनता इंटर कॉलेज की कंचन तृतीय रहीं। इसी तरह अंडर-19 में आरपीएस की अंशिका पहले, कामिनी दूसरे और जेपी इंटर कॉलेज की सुकीर्ति को तीसरे स्थान का विजेता घोषित किया गया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। अजयपाल यादव, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed