Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Radhika Prasad has caught everyone's attention, having taken 79 wickets in 69 matches for the Indian Disabled Team.
{"_id":"68d99e80572d3d8caa0142a8","slug":"radhika-prasad-has-caught-everyones-attention-having-taken-79-wickets-in-69-matches-for-the-indian-disabled-team-kanpur-news-c-362-1-ka11003-132237-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राधिका प्रसाद ने खींचा सबका ध्यान, भारतीय दिव्यांग टीम से खेलते हुए 69 मैचों में चटका चुके हैं 79 विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राधिका प्रसाद ने खींचा सबका ध्यान, भारतीय दिव्यांग टीम से खेलते हुए 69 मैचों में चटका चुके हैं 79 विकेट
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 30 सितंबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में पैरा क्रिकेटर राधिका प्रसाद की चर्चा सभी की जुबान पर रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के बल्लेबाजों को नेट्स पर अभ्यास के दौरान काफी परेशान किया।
विज्ञापन
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर राधिका की गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कूपर कोनोली, हैरी डिक्सन, जैक एडवर्ड्स, जैक फ्रेजर-मैकगर्क और मैकेंजी हार्वे कई बार बीट हुए। अयोध्या के रहने वाले राधिका पिछले महीने कानपुर में हुई दिव्यांग यूपी टी-20 लीग में उन्होंने काशी रुद्राक्ष के कप्तान बने थे। दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के राहुल सिंह ने बताया कि राधिका ने 69 मैचों की 67 पारियों में 79 विकेट चटकाए हैं। वह तीन बार एक पारी में 10 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। सोमवार को राधिका भारत-ए टीम के अभ्यास सत्र में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।