फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   race for vote angry being spoil the game in up election

वोट के लिए प्रत्याशियों की दौड़ तेज, टिकट कटने से नाराज ‘खेल’ बिगाड़ने में लगे

Wed, 25 Jan 2017 10:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
race for vote angry being spoil the game in up election
डेमो
राजनीतिक दलों के घोषित प्रत्याशियों ने गांवों की ओर दौड़ तेज कर दी है। टिकट कटने से नाराज दावेदार ‘खेल’ बिगाड़ने का रास्ता तलाश रहे हैं। कांग्रेस पर सपाइयों का रुख भी कुछ बदला नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


बांदा के चारों विधानसभा सीटों पर प्रमुख दलों के प्रत्याशी घोषित हो गए। सिंबल मिलने के बाद प्रत्याशियों ने अपने पाले में मतदाताओं को लाने की कवायदें तेज कर दीं। एक दिन में 10 गांवों के भ्रमण का टारगेट लेकर प्रत्याशी भ्रमण में लगे हैं। हालांकि स्थानीय मुद्दों पर बात कम प्रतिद्वंद्वियों और सरकारों पर कटाक्ष ज्यादा हो रहे हैं।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी परंपरागत वोट बैंक समेत पिछड़ों को साधने में लगे हैं तो भाजपा उम्मीदवार भी केंद्र की उपलब्धियां गिना रहे हैं। सपा से गठबंधन पर कांग्रेसीजनों में खुशी है तो सपा नेता फिलहाल खामोशी अख्तियार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टिकट कटने पर दलों में बगावत भी हो रही है। भाजपा से वैश्य वर्ग के दावेदारों में खासी नाराजगी है। भाजपा और सपा में तिंदवारी सीट को लेकर ज्यादा घमासान है। भाजपा में यहां से क्षत्रिय प्रत्याशी उतारने की मांग तेज है और सपा में राष्ट्रीय महासचिव की पत्नी शकुंतला निषाद का टिकट कटने पर रोष है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed