{"_id":"62226c056165b504964433f6","slug":"pwd-employee-dies-due-to-vehicle-collision-on-kanpur-etawa-highway-akbarpur-news-knp683876956","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-इटावा हाईवे पर वाहन की टक्कर से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-इटावा हाईवे पर वाहन की टक्कर से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
अरुण का फाइल फोटो। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कानपुर इटावा हाईवे पर गुरुवार को अकबरपुर में शहजादपुर पुल के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत हो गई। वह कानपुर के मकराबर्टगंज में रहते थे और अकबरपुर में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर ससुराल मुंगीसापुर जा रहे थे।
मूल रूप से भोगनीपुर गिरदौं निवासी अरुण कुमार (45) कानपुर के मकराबर्टगंज में रहते थे। वह पीडब्ल्यूडी दफ्तर कानपुर में वर्क एजेंट के रूप में तैनात थे। गुरुवार को अकबरपुर के जलालपुर गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए।
वहां से वह बाइक से मुंगीसापुर ससुराल जा रहे थे। शहजादपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अरुण बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर एनएचआई के एंबुलेंस प्रभारी विनीत यादव ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर पवन ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पत्नी सरिता, बेटा पियूष (8), आयुष (12) बिलखते रहे। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।