{"_id":"5da86f028ebc3e015f5681b3","slug":"pushpak-express-going-to-mumbai-standing-on-jhansi-kanpur-railway-track-for-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर एक घंटे खड़ी रही मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, यात्री हुए हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर एक घंटे खड़ी रही मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, यात्री हुए हलकान
Thu, 17 Oct 2019 07:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 17 Oct 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
जालौन में झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर दोहरीकरण को लेकर बुधवार की देर रात लिए गए ब्लाक के कारण लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस फंस गई। ट्रेन करीब एक घंटे खड़ी रही। इसके यात्रियों को खासी परेशानी हुई। काम के चलते कई बार रात में जाम भी लगा रहा।
रेलवे अधिकारियों ने रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर पटरियां बदलने के लिए तीन दिन का स्पेशल ब्लाक लिया था। इसके लिए जिला प्रशासन को सूचना दी गई थी। बुधवार को आखिरी दिन था पर ठेकेदार की लापरवाही के कारण दिन में काम नहीं हो पाया।
इस पर रेलवे अधिकारियों ने नाराजगी जताकर समय से कार्य न करने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कही थी। इससे ठेकेदार ने रात में काम कराने की बात कही। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से उरई भुआ सेक्शन में बुधवार की रात 10.40 बजे से 1.11 बजे तक का ब्लाक लिया।
विज्ञापन
इसके कारण लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस नंबर 12533 उरई स्टेशन पर 12.16 बजे आ गई और 1.11 बजे ब्लाक क्लियर होने पर गंतव्य की ओर रवाना हुई। काम के दौरान कई बार जाम भी लगा। वहां तैनात आरपीएफ स्टाफ ने खासी मशक्कत के बाद यातायात का बहाल करवाया। चीफ पीडब्ल्यूूआई केएल भारती ने बताया कि काम पूरा कर लिया गया है, अब लोगों को परेशानी नहीं होगी।