फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   punk shot old man in kannauj

बेखौफ अपराधीः रात 11 बजे वृद्ध को गोली मार बदमाश हुए फरार, कई थानों को किया गया एलर्ट

Tue, 25 Sep 2018 12:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
punk shot old man in kannauj
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के भले तमाम दावे कर रही हो लेकिन अपराधी कितने बेखौफ हैं इसकी एक बागनी कन्नौज जिले में सोमवार को देर रात करीब 11 बजे सामने आई है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सफाखेड़ा के पास जगनपुर तुर्रा मार्ग पर सोमवार को देर रात बदमाशों ने वृद्ध को गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल वृद्ध को सौ शैय्या अस्पताल भेजा, जहां उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



छिबरामऊ के अकबरपुर निवासी फूलसिंह (65) सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे बाइक से जगनपुर तुर्रा मार्ग से घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल वृद्ध को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, कोतवाल संतोष व्यास ने बताया कि वृद्ध के होश में आने पर पूछताछ की जाएगी,  लूट आदि के बारे में तभी पता चल सकेगा। साथ ही यह भी बताया कि आसपास के थानों को एलर्ट कर दिया गया है, बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed