फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pulwama attack martyr wife says about air strike

शहीद की पत्नी बोली जो कहा था वाे किया, सरकार ने खून का बदला खून से लिया...

Tue, 26 Feb 2019 06:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Feb 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
pulwama attack martyr wife says about air strike
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज बेटी के साथ
जम्मू कश्मीर के पुलवाम में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे जिसमें कन्नाैज के प्रदीप यादव का नाम भी शामिल था। जिसके बाद से पूरे देश में आक्रोश का माहौल था। हर व्यक्ति सैनिकों की शहादत का बदला मांग रहा था। मंगलवार की सुबह पूरे देश के लिए एक खुशी लेकर आई जब उन्हें पता चला कि भारत की वायु सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन


पुलवामा में आतंकी हमले के जवाब में वायुसेना की पाक एलओसी पर कार्रवाई से कन्नौज के शहीद प्रदीप कुमार यादव की पत्नी नीरज यादव ने सराहा। नीरज ने कहा कि आतंकवाद और आतंकियों का का जड़ से खात्मा होना चाहिए।
विज्ञापन


पुलवामा हमले में 40 परिवार के बेटे शहीद हुए। खून का बदला खून से लेने में सेना ने जो पहल की है वह सराहनीय है, सरकार ने बेहतरीन जवाब दिया है, लेकिन आतंकवाद और दहशतगर्द का पूरी तरह खात्मा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर कोई बेटा और किसी का पति शहीद न हो पाए। आतंकवादियों पर हुई कार्रवाई से दिली को कुछ ठंडक मिली है। प्रदीप की पत्नी नीरज अपने दो बेटियों सुप्रिया व सिमरन के साथ कल्याणपुर के बारासिरोही में रहती हैं।


नीरज का कहना है कि सरकार को आतंकवादियों के खिलाफ यह कदम बहुत पहले उठाना चाहिए था। अब यह कार्रवाई तब तक जारी रखना चाहिए, जब तक पाकिस्तान और आतंकवादी टूट न जाए। साथ ही आगे सैनिकों और नागरिकों पर हमले की हिम्मत न जुटा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed