{"_id":"5fd66ba38ebc3e3e811d1b8c","slug":"pul-bajat-akbarpur-news-knp5997359141","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 जर्जर नहर पुल होंगे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 जर्जर नहर पुल होंगे दुरुस्त
विज्ञापन
लाटा मुबारकपुर गांव के पास जर्जर नहर पुल।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां (कानपुर देहात)। घाटमपुर रजबहा पर बने पुल जर्जर होने से अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। इस समस्या को देखते हुए शासन ने दो स्थानों पर नए पुल बनाने और अन्य 13 जर्जर पुलों को दुरुस्त कराने को 4.51 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
घाटमपुर रजबहे के लाटा-मुबारकपुर व महमऊ में बना पुल पूरी तरह से जर्जर हो गया है। लाटा मुबारकपुर का नहर पुल गांव के बाहर है। इस पुल से इटैलिया, लाटा गांव व सरफराज नगर जानेे के लिए लोग आवाजाही करते हैं। रात में राहगीर पर दुर्घटना होने से राहगीर चुटहिल हो चुके हैं। नए पुल बनाए जाने और अन्य की मरम्मत की मांग लोग कर रहे थे। पिछले दिनों प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब इन जर्जर पुलों की मरम्मत व नव निर्माण के लिए 4.51 करोड़ रुपये की मंजूरी शासन ने दी है।
बजट से यह काम कराएं जाएंगे
सिंचाई विभाग के जेई दिनेश चंद्र ने बताया कि बजट से लाटा मुबारकपुर व महमऊ गांव के पुलों का नवनिर्माण होगा। जबकि जर्जर 13 पुलों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद 82 किलोमीटर लंबी नहर की साफ सफाई कराकर किनारों को दुरुस्त किया जाएगा। गजनेर के स्वरुपपुर गांव के पास गांव के पानी निकासी के लिए कुलाबा लगाया जाएगा। घाटमपुर से बन्नाजाखा तक कई स्थानों पर पटरी कमजोर है।
विज्ञापन
मार्च के बाद होगा काम शुरू
अभी गेहूं की बुआई हुई है। कुछ दिनों के बाद नहर में पानी छोड़ा जायेगा। इसलिए अभी कोई पुल मरम्मतीकरण का काम शुरू नहीं होगा। सिंचाई का समय समाप्त होने पर नहर का पानी बंद होगा। मार्च के बाद जर्जर पुलों की मरम्मतीकरण व नवीन पुल बनाने का काम होगा।