फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Puja pandals will be set up at 146 locations, and the Ganesh idol will be installed with due rituals.

Kanpur News: 146 स्थानों पर सजेंगे पूजा पंडाल, विधि-विधान से स्थापित होगी गणेश प्रतिमा

Sun, 13 Sep 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Puja pandals will be set up at 146 locations, and the Ganesh idol will be installed with due rituals.
कानपुर देहात। 14 सितंबर से मनाए जाने वाले गणेश महोत्सव को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। जनपद में इस बार 146 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं जहां विघ्नहर्ता श्रीगणेश की भव्य प्रतिमाएं विधि-विधान के साथ स्थापित की जाएंगी। त्योहार को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पूजा समितियां और आयोजक अंतिम तैयारियों को पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर के अलावा पुखरायां, झींझक, रूरा, राजपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद, कहिंजरी, तिश्ती, शिवली, असालतगंज, लालू, डेरापुर, मंगलपुर, संदलपुर, सरवनखेड़ा, रनियां रायपुर सहित 146 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। इस बार कारीगरों से कई स्थानों पर पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, तो कहीं रोशनी और फूलों की विशेष सजावट की जा रही है।
विज्ञापन

कहिंजरी के गजानन सेवा समिति के अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष मूर्तियों की स्थापना से लेकर महाआरती और मोदक प्रसाद वितरण की तैयारियां बड़े पैमाने पर की गई हैं। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।वहीं भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने भी कमर कस ली है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पंडालों के आसपास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निकाय को पंडालों के आसपास नियमित सफाई, पेयजल व्यवस्था और पर्याप्त रोशनी का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी सहित आगामी पर्वों को लेकर जनपद में धारा 163 लागू की गई है। कोई भी व्यक्ति, संस्था व संगठन किसी कार्यक्रम के माध्यम से सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास नहीं करेगा। जनपद में कोई भी ड्रोन कैमरा का प्रयोग सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना नहीं करेगा, इससे सुरक्षा एजेंसियां मुक्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed