फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Public representatives will face consequences if they mistreat party workers.

Kanpur News: कार्यकर्ताओं से बदसलूकी की तो जनप्रतिनिधियों की खैर नहीं

Thu, 01 Oct 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Public representatives will face consequences if they mistreat party workers.
कानपुर। नगर निगम में भाजपा कौशलपुरी मंडल के महामंत्री को बंधक बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पर बुधवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी ने उत्तर और दक्षिण जिला व मंडल अध्यक्षों की अलग-अलग बैठकें कर पेच कसे। उन्होंने दो टूक कहा कि जनप्रतिनिधि ने कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की तो उसकी खैर नहीं होगी।
विज्ञापन



नवीन मार्केट स्थित उत्तर जिला कमेटी में हुई बैठक में शंकर लाल लोधी ने कहा कि जो काम करेगा, उसके काम और जो नहीं करेगा, उसे विश्राम दिया जाएगा। सक्रिय रूप से काम करने वालों को संगठन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अध्यक्षता करते हुए उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि अपरिचित को परिचित, परिचित को मित्र और मित्र को कार्यकर्ता बनाओ। संचालन अवधेश सोनकर ने किया।
विज्ञापन


इसमें क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, राजेश पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीतू सिंह, पूनम कपूर, अनुराग शर्मा आदि शामिल रहे। इसी तरह दक्षिण जिला कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। अध्यक्षता दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। इसमें गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, संजीव बेरी, पवन दीक्षित, शशांक मिश्रा, मधु तिवारी,विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed