{"_id":"5a14f4ef4f1c1bce408b8480","slug":"public-read-abusive-language-on-voter-slips-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चियां देख मतदाताओं के होश उड़े, अपमानजनक भाषा पढ़कर पहुंचे अधिकारियों के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चियां देख मतदाताओं के होश उड़े, अपमानजनक भाषा पढ़कर पहुंचे अधिकारियों के पास
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 22 Nov 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
मामला आचार संहिता उल्लंघन का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में वोट डालने वाली पर्चियां देखकर मतदाताओं के होश उड़ गए। वोटर इतना गुस्से में आ गए कि अधिकारियों से शिकायत तक करने पहुंच गए। अपशब्द लिखकर मतदाताओं के घरों में किसी ने पर्चियां फेंक दी थीं।
कानपुर के बिधनू के वार्ड-63 में अराजक तत्वों ने बीती रात अपशब्द लिखकर मतदाताओं के घरों में पर्चियां फेंकीं। सुबह नींद खुलने पर लोगों के हाथ पर्चियां लगीं तो सब गुस्से में आ गए। क्षेत्र के लोगों ने डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार को पूरा वाकया बताया है।
डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इलाके के लोगों ने बताया कि अराजक तत्वों ने निकाय चुनाव में क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। अराजक तत्वों ने कुछ जाति विशेष के लोगों के लिए अपशब्द लिखी पर्चिंयां घरों में फेंकी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला आचार संहिता उल्लंघन का है। अफसरों से विचार-विमर्श के बाद मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।