फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   public catch child thief in etawah, police arrested

इटावा में ग्रामीणों ने बच्चा चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा, बताया दस हजार रुपये में बेंचता है एक बच्चा

Sun, 11 Aug 2019 09:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Aug 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
public catch child thief in etawah, police arrested
यूपी पुलिस
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में शौच को गए कक्षा नौ के छात्र को रविवार की सुबह दबोचकर अपने साथ ले जाते एक बच्चा चोर को दबोच कर ग्रामीणों ने जमकर धुना, फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी ने ग्रामीणों के सामने बच्चों को दस हजार रुपये में बेचने की बात कबूली।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल अन्य कोई जानकारी भी देने से कतरा रही है। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने भी थाना पुलिस से जानकारी ली। कल्याणपुर गांव निवासी शंकर सिंह नायक का कक्षा नौ में पढ़ने वाला बेटा पवन (14) सुबह करीब छह बजे खेतों पर शौच के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच धान के खेत से एक युवक निकला और उसने छात्र का मुंह दबाकर उठाने की कोशिश की। युवक की गिरफ्त के बावजूद छात्र ने शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ा भाई हुकुम पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना देने को जैसे ही मोबाइल निकाला तो आरोपी ने छीनकर खेतों में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आरोप भागने लगा। हुकुम ने आरोपी को भागते देख शोर मचाया तो खेतों की ओर गए अन्य ग्रामीणों ने दौड़ाकर महातुआ गांव के पास पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोप को हिरासत में ले लिया। पुलिस अभी कुछ बोल नहीं रही है, लेकिन वायरल वीडियो में ग्रामीणों के सामने बच्चा चोर, एक बच्चे को दस हजार रुपये में बेचने की बात कहता दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed