{"_id":"5944bce84f1c1b1c728b4583","slug":"pt-usha-wants-to-open-athlete-academy-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटी उषा बोलीं 'मदद मिली तो यूपी में खोलूंगी एथलीट एकेडमी' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटी उषा बोलीं 'मदद मिली तो यूपी में खोलूंगी एथलीट एकेडमी'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:56 PM IST
सार
- आईआईटी पहुंची पीटी उषा ने जताई इच्छा
- बोलीं, 2020 ओलंपिक में भारत के खाते में होगा मेडल
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में बोलती हुई पीटी उषा
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एथलीट पीटी उषा ने कहा कि अगर उन्हें मदद मिलती है तो वह यहां एथलीट एकेडमी शुरू करने पर विचार कर सकती हैं। आईआईटी कानपुर में मानद उपाधि से सम्मानित हुईं उषा ने एथलीट के विकास को लेकर भी बात रखी। बोलीं, देश में प्रतिभा की भरमार है। जरूरत है तो उसे तराशने की। उसके लिए सरकार भी कोशिश कर रही है, लेकिन कहीं ज्यादा कोशिश की जरूरत है।
मीडिया द्वारा एथलीट व क्रिकेट की तुलना करने पर उन्होंने कहा कि यह सही है कि क्रिकेट में पैसा बहुत है और उन्हें हमसे कहीं ज्यादा सुविधाएं भी दी जाती हैं। लेकिन इससे एथलीट भयभीत नहीं होता। उदाहरण के तौर पर उन्होंने खुद की कहानी भी बताई।
आगे कहती हैं कि उन्हें पूरा भरोसा है कि 2020 के टोकियो ओलंपिक में भारतीय एथलीट जरूर मेडल हासिल करेंगे। बच्चों को तैयार कर रही हूं पीटी उषा ने बताया कि वह बच्चों को एथलेटिक्स गेम्स के लिए तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
कहा कि गुरुवार को ही पीएम मोदी ने मेरे एथलीट एकेडमी का शुभारंभ किया है। मेरी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा युवा एथलीट बनें और देश के लिए मेडल जीतकर आएं। जिशा मैथ्यु ओलंपिक मेडल की हकदार उषा ने अंडर-17 वुमेन एथलीट में गोल्ड हासिल करने वाली जिशा मैथ्यु को शानदार खिलाड़ी कहा। उन्होंने कहा कि जिशा 2020 ओलंपिक में भारत के लिए जरूर गोल्ड मेडल लाएगी। उसे मैं खुद तैयार कर रही हूं। उसकी प्रतिभा बेहद सराहनीय है।