{"_id":"6ac410f5aedcb0af960f4c36","slug":"protested-against-upi-charges-by-forming-a-human-chain-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1673256-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मानव शृंखला बनाकर यूपीआई शुल्क का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मानव शृंखला बनाकर यूपीआई शुल्क का किया विरोध
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद कलीम की अगुवाई में सोमवार को व्यापारियों ने यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर मानव शृंखला बनाई। चेयरमैन सुबोध चोपड़ा ने एमडीआर शुल्क वापस लेने की मांग की। युवा और छोटे व्यापारी पहले से ही बढ़ती महंगाई और प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे हैं। 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाने से छोटे दुकानदारों का मुनाफा लगभग समाप्त हो जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि शुल्क लगने से छोटे व मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इसके साथ ही डिजिटल इंडिया मुहिम को झटका लगेगा। दो हजार रुपये के ऊपर ही सबसे ज्यादा लेन-देन छोटे और मध्यम कारोबारियों के बीच होता है।इस मौके पर अनूप तिवारी, आशीष सचान, आयुष द्विवेदी, अमर शंकर गुप्ता, मोहम्मद अज़ीम, यशपाल सिंह, मनोज कपूर आदित्य पोद्दार आदि रहे।