{"_id":"6011c60a8ebc3ef918105c66","slug":"protest-kanpur-news-dehat-news-knp6083617197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर रैली निकालने पर पुलिस से नोकझोंक, जीटी रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर रैली निकालने पर पुलिस से नोकझोंक, जीटी रोड जाम
विज्ञापन
बिल्हौर। किसानों के समर्थन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर गणतंत्र दिवस पर सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। वहीं, शिवराजपुर में पुलिस ने ट्रैक्टरों से बिल्हौर की ओर आ रहे सपाइयों को रास्ते में ही रोक दिया, जिसके विरोध में सपाइयों ने जीटी रोड पर बैठकर हो-हल्ला किया। इस दौरान रोड करीब 45 मिनट तक जाम रहा। एसडीएम ने मामला शांत कराकर यातायात बहाल कराया।
दिल्ली में मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में मंगलवार को बिल्हौर में सपा कानपुर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह यादव और कसिगवां जिला पंचायत सदस्य पति रामलखन गौतम के नेतृत्व ट्रैक्टर रैली निकाली गई। फावड़ा और खुरपी लेकर ट्रैक्टर रैली में पहुंचे सौरभ यादव ने मोदी को किसान विरोधी बता किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर उनसे छलवा किए जाने की बात कही। इस दौरान पूर्व सभासद आशीष यादव, अजीत गौतम, साहिर हुसैन जाफरी मकनपुर, श्यामजी यादव, जनार्दन यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में युवा सपाई मौजूद रहे।
शिवराजपुर में गुरुवार सुबह से ही क्षेत्र के राम सहाय इंटर कॉलेज बैरी मैदान में सपाई ट्रैक्टर और समर्थकों संग पहुंचने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सपाइयों को समझाने का काफी प्रयास किया, पर सपाई शिवराजपुर से बिल्हौर तक ट्रैक्टर रैली निकालने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बिल्हौर की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची एसडीएम बिल्हौर मीनू राणा, तहसीलदार अवनीश कुमार, सीओ बिल्हौर राजेश सिंह व कई थानों की फोर्स ने ट्रैक्टर जुलूस को दरियापुर गांव के सामने रोक लिया। इससे गुस्साए सपा कार्यकर्ता जीटी रोड पर बीचों-बीच बैठ गए। कानपुर ग्रामीण सपा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र यादव, शिवराजपुर ब्लाक प्रमुख राजेश कोरी, निशू यादव, अखिलेश सिंह सेंगर, रामरति सिंह मोदी और योगी सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए नारेबाजी की। एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीज व उनके तीमारदार परेशान रहे। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को जाम से निकाल कर रवाना किया।