{"_id":"6a00da88d364e9ab70079c75","slug":"protest-against-removal-of-encroachment-from-parade-ground-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1518889-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परेड मैदान से अतिक्रमण हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परेड मैदान से अतिक्रमण हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कानपुर। परेड मैदान से दो दिन में अतिक्रमण हटाने की मुनादी के विरोध में रविवार को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के समर्थन में आगे आया। वहां के व्यापारियों के साथ हाथों पर काले फीते बांधकर प्रदर्शन किया। तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए मैदान से दुकानें न हटाने की मांग की।
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने कहा कि संगठन प्रदेश के 80 जिलों तक उनकी आवाज पहुंचाएगा। राष्ट्रीय लोक दल के नगर संयोजक सुरेश गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई केवल परेड बाजार की नहीं बल्कि पूरे व्यापारी समाज की है। युवा जिलाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर परेड से नगर निगम और फिर लखनऊ तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा।
प्रदर्शन में रामेश्वर गुप्ता लाला भैया, महेंद्र गुप्ता, सौरभ त्रिवेदी, संतोष शर्मा, साहब रिजवी, कामिल अंसारी, अमित दोसर, सुशील गुप्ता, इमरान, एहसान हजारी, मयंक यादव, राकेश पांडे, सरताज अहमद, पवन दुबे, संजय त्रिवेदी, मनोज गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।