फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Protest against raising slogans of Jai Shri Ram, students of two communities face to face, report registered

Kanpur: जय श्रीराम के नारे लगाने का विरोध, दो समुदायों के छात्र आमने-सामने...जमकर हुई नारेबाजी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Jan 2024 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Jan 2024 01:04 PM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद अज्ञात के खिलाफ धार्मिक विवादित टिप्पणी करना सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Protest against raising slogans of Jai Shri Ram, students of two communities face to face, report registered
वायरल रील का स्क्रीन शॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कानपुर में सचेंडी स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्रों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं, हॉस्टल में रह रहे दूसरे समुदाय के छात्रों ने नारेबाजी के बीच भद्दी-भद्दी गालियां दीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सोमवार अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले ही रविवार देर रात कानपुर के भौंती स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रविवार देर रात इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्रों ने बालकनी में खड़े होकर जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं, हॉस्टल में रह रहे दूसरे समुदाय के लड़कों ने नारेबाजी का विरोध किया।
विज्ञापन

इस बीच में गाली- गलौज भी की। मामले  की जानकारी हॉस्टल के वार्डेन डंकन्न स्मृथि को होने के बाद वार्डेन ने छात्रों को कमरे के बाहर बुलाकर धमकी दी कि अगर जय श्रीराम के नारे लगाना हों, तो अपने घर जाओ यह एक इंस्टीट्यूट है। वहीं, एक छात्र द्वारा फिर से जय श्रीराम के नारे लगाने पर छात्र को वार्डेन कॉलेज से निकालने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के छात्रों ने गाली-गलौज भी की
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूचना पर सचेंडी पुलिस हॉस्टल में पहुंच कर छात्रों से पूछताछ की और छात्रों को समझाकर मामला शांत कर दिया। वहीं, छात्रों ने जय श्रीराम के नारे लगाने के दौरान हॉस्टल में रह रहे दूसरे समुदाय के छात्रों द्वारा गाली-गलौज करने और हॉस्टल वार्डेन के द्वारा नारेबाजी करने से मना करने पर नाराज छात्रों ने वीडियो को सीएम योगी आदित्यनाथ और कई नेशनल चैनल को ट्वीट कर दिया।

धार्मिक विवादित टिप्पणी करना सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर ट्रोल होने लगा। डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद अज्ञात के खिलाफ धार्मिक विवादित टिप्पणी करना सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed