फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजी से बढ़ रही स्वाइन फ्लू के रोगियों की संख्या, मौत के मुहाने तक ले जाएंगी ये गलतियां

Wed, 06 Feb 2019 04:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Feb 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Protect yourself from swine flu
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर के हैलट ओपीडी में स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले 17 रोगियों ने जांच कराई। ये रोगी जुकाम-खांसी, तेज बुखार और निमोनिया की गिरफ्त में रहे हैं। तीन रोगियों में स्वाइन फ्लू के गंभीर लक्षण मिले, इन रोगियों की सांस फूल रही थी।


इनका सैंपल जांच के लिए मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा गया है। अब तक पांच रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है और संक्रामक रोग अस्पताल से 20 रोगियों के सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे गए।
Protect yourself from swine flu
प्रतीकात्मक तस्वीर
हैलट के मेडिसिन और बालरोग अस्पताल की ओपीडी में स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिन रोगियों में सांस फूलने की दिक्कत अधिक पाई जाती है, उन्हें संक्रामक रोग अस्पताल भेज लार के सैंपल की जांच कराई जाती है।

मंगलवार को सिविल लाइंस की महिला रोगी और बिल्हौर के रोगी की ओपीडी जांच के बाद सैंपल जांच को भेजा गया। मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में भर्ती रोगी करन (18) में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर जांच कराई जा रही है।
Protect yourself from swine flu
प्रतीकात्मक तस्वीर
जिन रोगियों का सैंपल निगेटिव आ रहा है उन्हें डाक्टर सामान्य फ्लू मान ले रहे हैं। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि सामान्य फ्लू के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिन रोगियों को सांस फूलने, तेज बुखार, कमजोरी आदि लक्षण होते हैं। उनकी जांच करा ली जाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Protect yourself from swine flu
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्वाइन फ्लू के लक्षण
- अचानक बुखार आना
- तेज ठंड लगना
- गला खराब हो जाना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- तेज सिरदर्द होना,
- खांसी आना
- कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण इस बीमारी के दौरान उभरते हैं।
विज्ञापन
Protect yourself from swine flu
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय
- आराम करना, खूब पानी पीना, शरीर में पानी की कमी न होने देना इसका सबसे बेहतर उपाय है।
- स्वाइन फ्लू का वायरस हवा में ट्रांसफर होता है और खांसने, छींकने, थूकने से वायरस सेहतमंद लोगों तक पहुंच जाता है।
- किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखें तो उससे कम से कम तीन फीट की दूरी बनाए रखें। 
- अगर किसी में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखें तो उससे हाथ मिलाने और गले मिलने से बचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed