फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Proposal for land acquisition sent for New Kanpur City indications of notification being issued any day

Kanpur: न्यू कानपुर सिटी के लिए भेजा गया जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव, किसी भी दिन अधिसूचना जारी होने के संकेत

Tue, 04 Feb 2025 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Feb 2025 11:13 AM IST
सार

Kanpur News: केडीए के अधिकारियों के अनुसार कुछ काश्तकार जमीन बेचने के लिए सहमत नहीं हो रहे हैं। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने ऐसे काश्तकारों की जमीन अर्जित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन
Proposal for land acquisition sent for New Kanpur City indications of notification being issued any day
new kanpur city - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जिला प्रशासन ने बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव सोमवार को शासन को भेज दिया है। किसी भी दिन अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके बाद अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। केडीए ने 28 साल पहले कल्याणपुर-सिंहपुर और मैनावती मार्ग के आसपास न्यू कानपुर सिटी योजना विकसित करने का खाका खींचा था।

विज्ञापन

योजना को मूर्तरूप देने के लिए काश्तकारों से 55.07 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई थी, पर तत्कालीन अफसरों की लापरवाही से शहर की आवासीय समस्या को दूर करने वाली यह योजना ठप हो गई थी। दो साल पहले केडीए ने दोबारा इस योजना को विकसित करने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, इस बार इस परियोजना का दायरा सात गांव से घटाकर सिंहपुर कछार, गंगपुर चकबदा, हिंदूपुर सहित चार गांव में ही सीमित कर लिया गया।

विज्ञापन

जमीन अर्जित करने का प्रस्ताव तैयार
योजना के लिए विकास प्राधिकरण ने काश्तकारों से करीब 40 हेक्टेयर जमीन खरीदी है। केडीए के अधिकारियों के अनुसार कुछ काश्तकार जमीन बेचने के लिए सहमत नहीं हो रहे हैं। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने ऐसे काश्तकारों की जमीन अर्जित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। शासन से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद पिछले महीने एडीएम (भूमि अध्याप्ति) और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।

नई दिल्ली का संगठन एग्रीमा अध्ययन करेगा
प्रस्ताव के पेजों पर संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने पर शासन ने 10 दिन पहले इस पर आपत्ति जताई थी। इस कमी को दूर करते हुए दोबारा प्रस्ताव मांगा, जिसे सोमवार को भेज दिया गया। भूमि अर्जन का उद्देश्य नगर की सदर तहसील में न्यू कानपुर सिटी योजना विकसित करना है। इसके लिए नई दिल्ली का संगठन एग्रीमा अध्ययन करेगा।

विज्ञापन

सोमवार को न्यू कानपुर सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से किसी भी दिन अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसा होते ही अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा। जो काश्तकार आपसी सहमति के केडीए को जमीन बेचना चाहते हैं, उनसे केडीए जमीन खरीद रहा है।  -डॉ. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी, केडीए

  • न्यू कानपुर सिटी योजना का क्षेत्रफल- 153.20 हेक्टेयर
  • पहले से अर्जित जमीन- 55.07 हेक्टेयऱ
  • ग्राम समाज से मिली जमीन- 8.50 हेक्टेयर
  • खरीदी जा रही जमीन- 40 हेक्टेयर
  • अधिग्रहण के लिए चिह्नित जमीन- 49.63 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed