फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Property of more than Rs 35 crores of a soldier more than 12 plots, flats and houses in the city

पुलिस सिपाही की 35 करोड़ से अधिक की संपत्ति, शहर में हैं 12 से ज्यादा प्लाट, फ्लैट और मकान

Fri, 28 Dec 2018 04:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Dec 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
Property of more than Rs 35 crores of a soldier more than 12 plots, flats and houses in the city
डेमो

कानपुर के चकेरी निवासी लखनऊ एसटीएफ में तैनात सिपाही शिवेंद्र सिंह पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। आयकर विभाग ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में दोतरफा जांच शुरू की है।

विज्ञापन


एक जांच बेनामी संपत्ति अनुभाग कर रहा है जबकि दूसरी निदेशालय के खंड-3 को सौंपी गई है। बेनामी विंग की पूछताछ में आरोपी सिपाही 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद का स्रेात नहीं बता सका।
विज्ञापन

 

आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि सिपाही पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के साथ विभिन्न संस्थानों को पत्र भेजे हैं। आरोप लगाया गया कि एसटीएफ में तैनाती के दौरान सिपाही ने अवैध तरीके से दौलत कमाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही के परिवार में उसके अलावा नौकरी करने वाला दूसरा कोई शख्स नहीं है। आय का भी कोई अन्य स्रोत नहीं है। इसके बावजूद शहर और इसके आसपास 12 से अधिक प्लाट, फ्लैट और मकान हैं। इन संपत्तियों का कुल क्षेत्रफल 12,000 वर्ग मीटर से अधिक है। इसके अलावा लखनऊ, उन्नाव, नोएडा और दिल्ली में भी संपत्तियां होने की सूचना मिली है। 

आयकर विभाग का बेनामी विंग इन्हें कर सकता है अटैच

Property of more than Rs 35 crores of a soldier more than 12 plots, flats and houses in the city
डेमो

पड़ताल के लिए रजिस्ट्री कार्यालय से ब्यौरा मांगा गया है। सिपाही से भी पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन वह आय के स्रोत नहीं बता सका। उसका कहना है कि सभी संपत्तियां उनके पारिवारिक सदस्यों की हैं। इससे उसका कुछ भी लेना देना नहीं। 

आयकर विभाग इसी तथ्य की पड़ताल कर रहा है। यदि इन संपत्तियों में सिपाही का धन लगा होना साबित हुआ तो आयकर विभाग का बेनामी विंग इन्हें अटैच कर सकता है। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि सिपाही की संपत्ति उसकी आय से अधिक है। कितनी अधिक है यह जांच के बाद ही तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed