फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Professor Ashutosh Sharma will get these award in US

आईआईटी कानपुर के प्रो. आशुतोष शर्मा को अमेरिका में मिलेगी मानद उपाधि

Wed, 27 Feb 2019 05:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Feb 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Professor Ashutosh Sharma will get these award in US
आईआईटी कानपुर
आईआईटी कानपुर के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर आशुतोष शर्मा को लीडरशिप और शोध के लिए अमेरिका में मानद उपाधि दी जाएगी। अमेरिका के बड़े विश्वविद्यालयों में शुमार स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क, बफैलो ने प्रो. शर्मा को इस वर्ष के मानद उपाधि से सम्मानित करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


प्रो. शर्मा वर्तमान में केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के सचिव भी हैं। प्रो. शर्मा के लीडरशिप में ही देशभर में विज्ञान और तकनीक की शिक्षा, शोध को बढ़ावा दिया जा रहा है। अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने प्रो. शर्मा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की है। हालांकि उपाधि देने की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन


प्रो. आशुतोष शर्मा ने आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई 1982 में पूरी की। इसके बाद  अमेरिका से केमिकल इंजीनियरिंग में एमएस और स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क से पीएचडी पूरी की। उनकी इस उपलब्धि पर आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, उप निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed