फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prof. Ram Gopal Yadav support Rahul Gandhi blackbox statement, said- EVMs can be hacked

UP: प्रो. रामगोपाल यादव ने राहुल गांधी के ब्लैक बॉक्स वाले बयान का किया समर्थन, बोले- ईवीएम हैक की जा सकती है

Mon, 17 Jun 2024 03:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2024 03:25 PM IST
सार

एलन मस्क की टिप्पणी और फिर राहुल गांधी के ब्लैक बॉक्स वाले बयान का सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव ने समर्थन किया।

विज्ञापन
Prof. Ram Gopal Yadav support Rahul Gandhi blackbox statement, said- EVMs can be hacked
प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : ANI

विस्तार

ईवीएम हैक की जा सकती है। यह बात सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने ईवीएम की प्रमाणिकता को लेकर दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपति एलन मस्क की टिप्पणी को संदर्भित करते हुए कही। उन्होंने दावा किया कि एलन मस्क ने जब कहा कि ईवीएम हैक की जा सकती है तो मतलब की जा सकती है।
विज्ञापन


कहा कि एलन मस्क से बड़ा कोई भी तकनीकी ज्ञान वाला नहीं है। उनका कहना है कि ईवीएम हैक हो सकती है और उसमें डाटा फीड किया जा सकता है। देश में ईवीएम को लेकर लोगों में जो संदेह है वह सही है। इसलिए सभी दल पहले से भी कहते आए हैं कि ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए। दुनिया में जहां लोगों ने पहले ईवीएम का इस्तेमाल किया है, अब बंद कर चुके हैं। वहां अब बैलेट पेपर से ही चुनाव होता है। कहा कि अमेरिका, यूके, जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी बैलेट पेपर से चुनाव होता है।
विज्ञापन

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शहर में पत्रकारों से बात करते हुए लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा ईद भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। अगर व्यक्ति का मन उदार रहेगा तो सुख, शांति और समृद्धि चारों तरफ रहेगी। ईश्वर से और अल्लाह से यह कामना करता हूं कि देश में अमन-चैन रहे।

नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर प्रो. रामगोपाल यादव कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी नेतृत्व ही निर्णय लेगा। वहीं, करहल विधानसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा अखिलेश की है और वह मैनपुरी लोकसभा का हिस्सा है। ऐसे में इसका भी निर्णय जल्दी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed