{"_id":"6817c8a6ecfc4c6a740f858b","slug":"processions-were-taken-out-on-parshuram-jayanti-saffron-flags-were-waved-kanpur-news-c-362-1-ka11006-123266-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परशुराम जयंती पर निकलीं शाेभायात्राएं, लहराया भगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परशुराम जयंती पर निकलीं शाेभायात्राएं, लहराया भगवा
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
कानपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार को शहर में कई जगह आयोजन हुए। शोभायात्राएं निकाली गईं। युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने और आतंकवाद से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
भगवान परशुराम महासभा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. भूपेश अवस्थी के नेतृत्व में साकेतनगर, दीप तिराहे से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग भगवान परशुराम लिखी भगवा टोपी, अंगवस्त्र पहने थे। चार व दो पहिया वाहनों पर भगवान परशुराम सभा के स्टीकर लगे थे। इसके साथ ही लोग झंडे लेकर ब्राह्मणों की एकता और सनातन की चेतना जागृत करने का संदेश दे रहे थे। इसका शुभारंभ राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, अमिताभ बाजपेई, एमएलसी सलिल विश्नोई, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, सत्यदेव पचौरी, अनिल शुक्ला वारसी, भाजपा अध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित, दक्षिण शिवराम सिंह, पूर्व अध्यक्ष दीपू पांडे आदि ने किया।
शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान परशुराम स्वरूप रथ पर सवार होकर चल रहे थे। उनके पीछे महिलाएं सनातन का परचम लहराते और पुरुष पैदल चल रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान संत अरुण चैतन्य पुरी महाराज, महामंडलेश्वर सत्येंद्र द्विवेदी, राजेंद्र प्रताप मिश्रा, निखिलेश दुबे, युवा महासभा प्रभारी पं. रोहित अवस्थी, राजेंद्र अवस्थी, नरेश द्विवेदी बउवा, अमित मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, किरन पांडेय, सीपी पांडेय आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा संयोजक पं. सीपी पांडेय, सह संयोजक अनंत पांडे रहे।
विज्ञापन
ब्राह्मणों से एकजुट होने का आह्वान
सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की ओर से बर्रा स्थित दीपा बैटरी चौराहे पर महाआरती व काव्य गोष्ठी की गई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी ने बताया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव एक सप्ताह तक मनाया गया। ब्राह्मणों से एकजुट होने का आह्वान किया। पार्षद देवेंद्र द्विवेदी, पार्षद अखिलेश बाजपेई, पूर्व पार्षद दीपा द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन संजय अवस्थी ने किया। यहां विनोद शुक्ल, संजीव मिश्रा, सूर्यकांत मिश्रा, डॉ. हेमंत मोहन, डॉ. धर्मेंद्र अवस्थी, शानू पांडेय आदि रहे।
भजन संध्या व झांकियों ने किया आकर्षित
सर्व श्री ब्राह्मण महासभा की ओर से जेके कॉलोेनी में भजन संध्या का आयोजन किया गया। यहां झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त किया था। संगठन के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर विकास के पथ पर अग्रसर होने का आह्वान किया। इससे पहले वट वृक्ष का यज्ञोपवीत भी किया गया। कार्यक्रम में शिव मुरारी शुक्ला, अनिवेश त्रिवेदी, राकेश तिवारी, हरिशंकर दीक्षित, अजय शुक्ला, देशराज अवस्थी, घनश्याम शुक्ला, सतीश चंद्र तिवारी आदि रहे।