फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Priyanka Gandhi tweets video of Arif and Saras

UP: अखिलेश, वरुण के बाद अब प्रियंका गांधी ने मांगी सारस की आजादी, कहा- एक पक्षी से आसमान छीन लिया, ये सरासर...

Sat, 15 Apr 2023 02:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Apr 2023 02:55 PM IST
सार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर में हुई आरिफ और सारस की मुलाकात का वीडियो ट्विटर पर अपलोड करते हुए लिखा कि- एक पक्षी खुले आकाश में रहना पसंद करता है। लेकिन उसकी आजादी छीन ली गई। सरकार की यह कैसी संवेदनहीनता है कि एक सारस को न सिर्फ उसकी रक्षा करने वाले से दूर कर दिया गया बल्कि, उससे उसका खुला आसमान भी छीन लिया गया।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi tweets video of Arif and Saras
प्रियंका गांधी ने आरिफ-सारस का वीडियो ट्वीट किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी के आरिफ का सारस इन दिनों राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कानपुर के चिड़ियाघर में अपना क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद भी सारस अभी पिजड़े में ही कैद है। उसे खुले आकाश में छोड़ा जाएगा या नहीं इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। ऐसे में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी सारस की आजादी की मांग की है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने सारस और आरिफ की चिड़ियाघर में मुलाकात का वीडियो शनिवार दोपहर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि- एक पक्षी खुले आकाश में रहना पसंद करता है, लेकिन उसकी आजादी छीन ली गई। सरकार की यह कैसी संवेदनहीनता है कि एक सारस को न सिर्फ उसकी रक्षा करने वाले से दूर कर दिया गया बल्कि, उससे उसका खुला आसमान भी छीन लिया गया। ये सरासर गलत है। उनके इस ट्वीट को कई लोग शेयर और रिट्वीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरिफ और सारस की दोस्ती की कहानी
अमेठी के जामो ब्लॉक निवासी आरिफ और सारस की दोस्ती अगस्त 2022 में हुई थी। आरिफ को सारस खेत में जख्मी हालत में मिला था। उसके दाहिने पैर पर चोट लगने से खून निकल रहा था। उसके पैर पर दवा लगाकर पट्टी बांध दी। उसके बाद सारस को खेत पर किनारे लिटा दिया। इसके बाद लगातार उसकी देखरेख करते रहे। सारस आरिफ के घर पर ही रहने लगा। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती मिसाल बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed