फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Priyanka Gandhi rally in Mahoba on November 27

यूपी: प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब प्रियंका की महोबा में 27 नवंबर को रैली, भीड़ जुटाने के लिए कानपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष लल्लू

Mon, 22 Nov 2021 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Nov 2021 12:10 AM IST
सार

अजय कुमार लल्लू रविवार को कानपुर आए। उन्होंने पार्टी कार्यालय तिलक हाल में कानपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्षों व टिकट के दावेदारों के साथ रैली को सफल बनाने के लिए बैठक की।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi rally in Mahoba on November 27
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका भी महोबा में अपनी पार्टी की थाह लेने पहुंचेंगी। वे 27 नवंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


रैली की तैयारी को लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार को शहर आए। उन्होंने पार्टी कार्यालय तिलक हाल में कानपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्षों व टिकट के दावेदारों के साथ रैली को सफल बनाने के लिए बैठक की।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से महोबा में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में भीड़ थी, प्रियंका गांधी की रैली में भी उसी तरह की भीड़ होनी चाहिए। रैली में भीड़ बढ़ाने को लेकर शहर और देहात जनपद से 20 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने दावेदारों से अलग-अलग बात की। इसी तरह उन्होंने फोन के जरिये सभी फ्रंटल अध्यक्षों से भी वार्ता की। बैठक में शहर और देहात से 78 दावेदार मौजूद थे। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सचान सहित सभी जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed