फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   priyanka gandhi public meeting in fatehpur for lok sabha election 2019

फतेहपुर में प्रियंका बोलीं- मेरा परिवार भाजपा की सनक, आधे से ज्यादा भाषण हम लोगों पर ही

Wed, 24 Apr 2019 02:58 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi public meeting in fatehpur for lok sabha election 2019
फतेहपुर पहुंची प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फतेहपुर जिले के खागा में जनसभा करने कांग्रेस की महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पहुंचीं। यहां उन्होंने विपक्षियों पर जमकर सियासी तीर चलाए। भाजपा पर सियासी हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि इनकी तो नीति व नीयत दोनों ही बेकार हैं। 
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि इनको ये सनक है, मेरे परिवार के बारे में ही बात करते हैं। 50 प्रतिशत इनका जो भी चुनावी भाषण होता है यही बोलते हैं कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया लेकिन ये नहीं बताएंगे कि पांच सालों में इन्होंने क्या किया।
विज्ञापन

 

जनसभा फतेहपुर के जज साहब का हाता में हुई। अपने संबोधन में प्रियंका ने कहा कि जुमला बोलने वाले अब हम पर जुमला बनाने का आरोप लगा रहे हैं। 72 हजार का निर्णय भाई राहुल ने सोच समझ कर लिया है।

72 हजार खाते में पहुंचेंगे, भाजपा की तरह केवल जुमला नहीं रहेगा। प्रियंका ने कहा कि जनता से नेता की दूरी अच्छी नहीं। कांग्रेस इसी दूरी को कम कर रही है। इस मौके पर ऊषा मौर्या जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, प्रत्याशी राकेश सचान, मानवेन्द्र सचान, मंजू चंद्रा, अभिमन्यु सिंह, ओम प्रकाश गिहार आशुतोष पांडेय मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed