फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Private banks fail in CM Yuva Yojana, Axis Bank gets final warning

Kanpur News: सीएम युवा योजना में निजी बैंक फिसड्डी, एक्सिस बैंक को अंतिम चेतावनी

Fri, 13 Mar 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Private banks fail in CM Yuva Yojana, Axis Bank gets final warning
कानपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में निजी बैंकों के कमजोर प्रदर्शन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने लक्ष्य से पीछे चल रहे बैंकों को फटकार लगाते हुए एक्सिस बैंक को अंतिम चेतावनी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि खराब प्रदर्शन वाले बैंकों के जिला समन्वयकों को नोटिस जारी करें।
विज्ञापन



बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एग्रीजंक्शन योजना, माटीकला योजना, पीएमएफएमई योजना और मिनी नंदिनी योजना के तहत लंबित आवेदनों की बैंकवार और शाखावार समीक्षा की गई। पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा के 508 आवेदन, भारतीय स्टेट बैंक के 421, इंडियन बैंक के 310, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 289 और पंजाब नेशनल बैंक के 279 आवेदन वितरित हुए। प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कई निजी बैंकों का प्रदर्शन ज्यादा खराब रहा। एक्सिस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने केवल एक-एक ऋण वितरित किया।वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक और इंडसइंड बैंक ने पूरे वित्तीय वर्ष के 11 महीनों में एक भी पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ नहीं दिया। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed