{"_id":"63a2f4880eccb348bf158ebe","slug":"private-and-government-schools-will-open-from-10-am-in-kanpur-bsa-issued-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 10 बजे से खुलेंगे निजी और सरकारी स्कूल, बीएसए ने जारी किए जरूरी निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 10 बजे से खुलेंगे निजी और सरकारी स्कूल, बीएसए ने जारी किए जरूरी निर्देश
Wed, 21 Dec 2022 05:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 21 Dec 2022 05:35 PM IST
सार
बढती ठंड को देखते हुए कानपुर में स्कूलों के समय को बदलने का फैसला लिया गया है। बीएसए ने निर्देश जारी करते हुए कहा है घने कोहरे और ठंड के कारण स्कूली छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में ठंड और कोहरे की वजह से जिले में कक्षा एक से आठ तक के स्कूल गुरुवार से सुबह 10 से तीन बजे तक चलेंगे। बुधवार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सुरजीत कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए अग्रिम आदेश तक स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि आदेश समस्त बोर्डों से संचालित निजी और सरकारी स्कूलों के लिए है। इसको तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्कूलों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। यदि कोई स्कूल आदेश को नहीं मानेगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि शहर में अगले कुछ दिनों में भीषण शीत लहर की स्थिति देखने को मिल सकती है और कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा भी देखा जा सकता है। बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जिसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन