{"_id":"64dc880517456502b4012fd3","slug":"prisoners-condition-deteriorated-while-playing-kabaddi-in-jail-reached-hospital-in-unconscious-condition-die-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: जेल में कबड्डी खेलते समय कैदी की बिगड़ी हालत, बेहोशी की हालत में पहुंचा अस्पताल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: जेल में कबड्डी खेलते समय कैदी की बिगड़ी हालत, बेहोशी की हालत में पहुंचा अस्पताल, मौत
Wed, 16 Aug 2023 02:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 16 Aug 2023 02:06 PM IST
सार
Chitrakoot News: जेल अस्पताल में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर उसके परिजनों को जानकारी दी गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
चित्रकूट जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिला जेल में सजा काट रहे कैदी की कबड्डी खेलते समय अचानक तबियत बिगड़ी। बेहोशी हालत में उसे जेल से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना है। मृतक कैदी बांदा जिले का निवासी था, जो दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा था।
विज्ञापन
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी निवासी पतन मिश्रा (38) बांदा जेल में बंद था। उसे तीन माह पूर्व चित्रकूट जेल शिफ्ट किया गया था। उस पर दुष्कर्म के आरोप सिद्ध होने पर अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई थी। जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि जेल परिसर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं चल रही थीं।
विज्ञापन
इसमें पतन कबड्ड़ी की एक टीम में शामिल था। उसकी टीम का मैच होने पर वह ग्राउंड के पास ही बैठा था। तभी उसे बेचैनी महसूस हुई फिर बाथरूम में बेहोश हो गया। जेल अस्पताल में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर उसके परिजनों को जानकारी दी गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन