{"_id":"6956ddfc80cd661466035a35","slug":"prisoner-serving-life-sentence-for-sister-in-laws-murder-dies-kanpur-news-c-362-1-ka11011-138629-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भाभी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भाभी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी थानाक्षेत्र के कटरा भैसौर गांव में भाभी की हत्या में जिला कारागार में आजीवन कारावास काट रहे बंदी रामलाल (76) की हैलट में गुुरुवार सुबह मौत हो गई। रामलाल ने 18 साल पहले तीन जनवरी 2007 को जमीन के विवाद में भाभी की हत्या की थी।
जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि रामलाल पैरालिसिस की बीमारी से ग्रसित थे। एक नवंबर को उसके सिर में दर्द और बीपी की समस्या होने पर हैलट में भर्ती कराया गया था। सीटी स्कैन होने के बाद रामलाल को एक दिसंबर तक जेल अस्पताल में इलाज मुहैया कराया गया।
एक दिसंबर को हैलट में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह 6.30 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। बंदी के पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी की गई जिसमें बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।