{"_id":"66c4e4d0d3e2439ed70ec334","slug":"principal-arrested-for-fraudulently-registering-land-in-schools-name-etawa-news-c-216-1-etw1001-115025-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फर्जी तरीके से जमीन स्कूल के नाम कराने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फर्जी तरीके से जमीन स्कूल के नाम कराने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। पट्टे की जमीन को फर्जी तरीके से स्कूल के नाम दान करने पर पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पिता प्रबंधक को भी पुलिस तलाश कर रही है। ढाई करोड़ रुपये की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने पर तहसील कर्मियों की भी जांच करने की बात पुलिस ने कही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एसडी फील्ड निवासी दिनेश कुमार तौलानी ने फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस को बीती 27 मई को तहरीर दी थी। उसमें बताया कि दादा विशुन दास ने गांधीनगर स्थित अपनी जमीन वीणा वादिनी स्कूल के प्रबंधक अनेर सिंह निवासी गांधीनगर को 99 साल के लिए पट्टे पर दी थी। अनेर सिंह ने जमीन पर फर्जी तरीके से मालिकाना हक दिखाकर फर्जी दानपत्र दस्तावेज तैयार कराए। चार अक्तूबर 2007 को वीणा वादिनी शिक्षा समिति के हक में जमीन दान कर दी गई।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सीओ सिटी ने इस मामले की जांच की। जिसके बाद अनेर सिंह व उसके पुत्र प्रधानाचार्य रत्नेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। रत्नेश को गांधीनगर से मंगलवार दोपहर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। धोखाधड़ी के मामले में प्रबंधक को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।