फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Principal and teacher beat up student after computer keyboard was damaged, fainted

कंप्यूटर का की-बोर्ड खराब होने पर प्रधानाचार्य व शिक्षक ने छात्र को पीटा, हुआ बेहोश

Fri, 24 Dec 2021 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Principal and teacher beat up student after computer keyboard was damaged, fainted
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र की कंप्यूटर शिक्षक व प्रधानाचार्य ने जमकर पिटाई की। इससे छात्र बेहोश होकर गिर गया। जानकारी पर परिजनों ने उसका इलाज कराया। गुरुवार को पिता ने प्रधानाध्यापक व शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बिनौर सचेंडी निवासी गिरीश कुमार तिवारी ने गजनेर थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा सिद्धार्थ तिवारी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। 22 दिसंबर की दोपहर डेढ़ बजे कॉलेज में कंप्यूटर सीखने के दौरान बेटे से की-बोर्ड में खराबी आ गई। सहपाठियों ने इसकी शिकायत कंप्यूटर शिक्षक से की।
विज्ञापन

इस पर कंप्यूटर शिक्षक ने बेटे को पीट दिया। इसके बाद शिक्षक ने जानकारी प्रधानाचार्य को दी। इस पर प्रधानाचार्य ने बेटे को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर में बेटा सिद्धार्थ बेहोश होकर गिर पड़ा। इसकी सूचना उसके सहपाठियों ने घर में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बेटे को स्कूल से लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया। अब छात्र की तबियत सामान्य हो सकी है। मामले में थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है, रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed