फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prime Minister Modi praised  painting of Aminya singh from Jawahar Navoday Vidyalaya sarsaul-kanpur

यूपी: सरसौल की अमिन्या की पेंटिंग को प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा, कहा पंचतत्वों पर पेंटिंग बनाना अद्भुत

Sat, 02 Apr 2022 07:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Apr 2022 07:07 PM IST
सार

कानपुर के सरसौल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा अमिन्या सिंह की पेंटिंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सराहा। पीएम मोदी ने अमिन्या को अगले साल होने वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया। इस मौके पर अमिन्या ने कहा कि प्रधानमंत्री से अपनी पेंटिंग पर चर्चा करना किसी सपने से कम नहीं है।

विज्ञापन
Prime Minister Modi praised  painting of Aminya singh from Jawahar Navoday Vidyalaya sarsaul-kanpur
जवाहर नवोदय विद्यालय सरसौल की छात्रा अमिन्या सिंह की पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री से मिलना, उनसे बात करना, अपनी पेंटिंग पर चर्चा करना किसी सपने से कम नहीं है। वे इतने हंसमुख स्वभाव के हैं कि लगा  ही नहीं कि पीएम से बात कर रही हूं। यह कहना है जवाहर नवोदय विद्यालय, सरसौल की 11वीं की छात्रा अमिन्या सिंह का। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अमिन्या की पेंटिंग  की सराहना करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले साल होने वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए आपको अभी से आमंत्रित करता हूं।

विज्ञापन

अमिन्या ने पंचतत्वों के प्रदूषण और मानव जीवन पर प्रभाव विषय पर अपने साथियों के साथ मिलकर कई पेंटिंग्स बनाई थीं। स्टेडियम में आयोजित प्रदर्शनी में पीएम इन पेंटिंग्स को देखकर बोले कि पंचतत्वों के प्रदूषण और मानव जीवन पर प्रभाव पर पेंटिंग बनाने की कल्पना अद्भुत है। अपने इस हुनर पर काम करते रहिए।

विज्ञापन

अमिन्या ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान इस विषय पर पेंटिंग बनाने का ख्याल दिमाग में आया था। इसके बाद उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नौ के आदित्य चंद, कक्षा 11 के तरंग पांडेय, कक्षा आठ की शुभी शर्मा, कक्षा नौ की इशिता और कल्पना के साथ कई पेंटिंग तैयार कीं। पेंटिंग में पंचतत्वों के प्रदूषण से शरीर में बढ़ रहे दुष्प्रभाव का उकेरा गया। उन्होंने बताया कि पीएम ने इन पेंटिंग्स को गंभीरता से देखा और दुष्प्रभाव फैलने के बारे में जानकारी भी ली। अमिन्या शहर से इस कार्यक्रम में जाने वाली इकलौती छात्रा हैं। सचेंडी के चकरपुर की रहने वाली अमिन्या के पिता ब्रह्मवीर सिंह, मां किरन सिंह हैं। एक छोटी बहन अनुषा और छोटा भाई अजितेश है।

विज्ञापन

कला शिक्षक अजय उपासिनी के निर्देशन में उन्होंने पेंटिंग्स तैयार की हैं। बता दें कि कार्यक्रम के एक सत्र में पीएम ने प्रदर्शनी में बच्चों की पेंटिंग्स देखीं और दूसरे सत्र में छात्रों को संबोधित किया।
अमिन्या को पीएम से बात करता देख बज उठीं तालियां
नवोदय विद्यालय, सरसौल में कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। अमिन्या जैसे ही पीएम से मुखातिब हुईं तो पूरा हॉल छात्रों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रधानाचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि पेंटिंग्स के लिए पूरे देश से मात्र दो नवोदय विद्यालयों का ही चयन हुआ था।
विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी हुआ प्रसारण
शहर के सभी केंद्रीय विद्यालयों, छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी व अन्य स्कूूलों में भी छात्रों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। केंद्रीय विद्यालयों में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्रों से पूछा गया कि आपको इस कार्यक्रम से क्या प्रेरणा मिली, इस पर छात्रों ने अपनी-अपनी राय रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed