फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prime Minister and President will reach Paraunkh tomorrow afternoon, minute to minute program

Kanpur: राष्ट्रपति कोविंद आज पीएम मोदी के साथ जाएंगे अपने पैतृक गांव, दुल्हन की तरह सजा परौंख

Fri, 03 Jun 2022 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 03 Jun 2022 12:02 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वो लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने के बाद सीधे कानपुर देहात स्थित राष्ट्रपति के गांव परौंख पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Prime Minister and President will reach Paraunkh tomorrow afternoon, minute to minute program
पीएम मोदी व राष्ट्रपति कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार दोपहर अपने पैतृक गांव परौंख में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। इस दौरान वह अपने परिवारीजनों, मित्रों समेत अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रपति शनिवार तक शहर में रहेंगे, जबकि प्रधानमंत्री कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली लौट जाएंगे। दो दिन के कानपुर प्रवास पर आ रहे राष्ट्रपति कोविंद विशेष विमान से शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल उनका स्वागत करेंगी।
विज्ञापन


दस मिनट बाद 12:50 बजे राष्ट्रपति और राज्यपाल कानपुर देहात के परौख के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति करीब सवा एक बजे परौंख पहुंचेंगे। इसके कुछ देर बाद यानी 1:35 बजे प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ से सीधे यहां पहुंचेंगे। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राष्ट्रपति शाम 4:40 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन आ जाएंगे, जबकि प्रधानमंत्री पांच मिनट के लिए चकेरी एयरपोर्ट से शाम 4:20 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति एयरफोर्स स्टेशन से सर्किट हाउस आ जाएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह यहां गण्यमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित कार्र्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से पूर्वाह्न 11:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

परौंख में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मिनट टू मिनट
दोपहर 1:45 बजे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पथरी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। 1:55 बजे दोनों गांव में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में स्थापित की गई आंबेडकर प्रतिमा का लोकार्पण कर माल्यार्पण करेंगे। 2:10 बजे दोनों मिलन केंद्र पहुंचेंगे। यह राष्ट्रपति का पुश्तैनी आवास था, जिसे उन्होंने प्रशासन को मिलन केंद्र के लिए दान दे दिया है। इसमें गांव की महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर सिलाई, कढ़ाई और पैकिंग आदि का काम करने के साथ प्रशिक्षण भी लेती हैं। इसके बाद 2:30 से 3:30 बजे तक परौंख मैदान पर आयोजित जनसभा में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आम लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed