{"_id":"5f67991400f233409b1e920f","slug":"priest-committed-suicide-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: पुजारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: पुजारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने बताई ये बात
Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौडी गांव में एक पुजारी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। शव फंदे पर लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पथरौडी गांव के धर्मेंद्र मिश्रा (25) रामगोपाल मिश्रा दिल्ली में रहकर मंदिर में पूजा पाठ का काम करते थे। लॉकडाउन लगने पर वह घर आ गए थे, तब से यहीं थे। रविवार सुबह वह घर पर थे, तभी उन्होंने कच्चे मकान की अटारी से फांसी लगा लिया।
घर में मौजूद भाभी जब अटारी में सामान निकालने गईं तो देवर का शव फंदे से लटकता देख चीख पड़ीं। परिजनों व पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भाई भूपेंद्र ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते वह दिल्ली नहीं लौट पा रहा था, जिससे वह परेशान रहता था। धर्मेंद्र चार भाईयों में तीसरेे नंबर का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।