{"_id":"5db532f48ebc3e013d653c96","slug":"pressure-pipe-of-manduadih-express-cracked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंडुवाडीह एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप फटा, अछल्दा स्टेशन पर खड़ी रही तेजस एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुवाडीह एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप फटा, अछल्दा स्टेशन पर खड़ी रही तेजस एक्सप्रेस
Sun, 27 Oct 2019 11:43 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा स्टेशन पर खड़ी रही तेजस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में अछल्दा-घसारा के बीच मंडुवाडीह एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप फटने से ट्रेन बीच में ही खड़ी हो गई। जिसके बाद चालक ने अछल्दा स्टेशन मास्टर को प्रेशर पाइप फटने की जानकारी दी। मौके पर रेलवे कर्मचारी पहुंचे और प्रेशर पाइप को ठीक किया गया।
इस दौरान पीछे से आ रही तेजस एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े आठ बजे करीब मंडुवाडीह से नई दिल्ली जा रही सुपर फास्ट एक्सप्रेस जैसे ही अछल्दा रेलवे स्टेशन से गुजरी तभी ट्रेन चालक को किसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी।

उसके बाद ही ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया और ट्रेन खड़ी हो गई। लखनऊ से नई दिल्ली जा रही तेजस एक्सप्रेस को टूंडला कंट्रोल की सूचना पर अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। ट्रेक की जांच पड़ताल के बाद तेजस के चालक को स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो मिलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
तेजस ट्रेन पन्द्रह मिनट तक अछल्दा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं अप रेलवे ट्रैक बीस मिनट तक बाधित रहा। वहीं पीछे से आ रही हावड़ा आनंदविहार युवा एक्सप्रेस भी आउटर पर ही खड़ी रही।
तेजस ट्रेन पन्द्रह मिनट तक अछल्दा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं अप रेलवे ट्रैक बीस मिनट तक बाधित रहा। वहीं पीछे से आ रही हावड़ा आनंदविहार युवा एक्सप्रेस भी आउटर पर ही खड़ी रही।