{"_id":"619a83c3545f743d7a295cce","slug":"president-visit-to-kanpur-chief-minister-yogi-will-come-to-receive-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: अगवानी करने आएंगे मुख्यमंत्री योगी, कैंट स्थित हवाई पट्टी पर रामनाथ कोविंद का करेंगे स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: अगवानी करने आएंगे मुख्यमंत्री योगी, कैंट स्थित हवाई पट्टी पर रामनाथ कोविंद का करेंगे स्वागत
Sun, 21 Nov 2021 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:08 PM IST
सार
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति यहां पर चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जन्मशती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह 11:30 बजे पहुंच जाएंगे। दूसरे दिन एचबीटीयू के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ 23 नवंबर को बूथ सम्मेलन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दूसरे दिन 24 को भी कानपुर आएंगे। दो दिन की यात्रा पर आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की कैंट हवाई पट्टी पर अगवानी करेंगे।
उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति के साथ मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
राष्ट्रपति यहां पर चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जन्मशती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह 11:30 बजे पहुंच जाएंगे। दूसरे दिन एचबीटीयू के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
1200 लोगों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति
मेहरबान सिंह का पुरवा में 24 को आयोजित चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जन्मशती कार्यक्रम पर शहर और आसपास के क्षेत्रों के 1200 लोेगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें भाजपा के सांसद और विधायकों के साथ समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के विधायक भी आमंत्रित हैं। इसके अलावा शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक, व्यापारी, उद्यमी, शिक्षाविद, विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।