{"_id":"5b33ddb44f1c1b95598b66b2","slug":"president-ramnath-kovind-in-kanpur-taoday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति आज शहर में, 27 घंटे रहेंगे, स्वागत करेंगे महाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति आज शहर में, 27 घंटे रहेंगे, स्वागत करेंगे महाना
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति बनने के बाद तीसरी बार कानपुर शहर आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। देर शाम तक करीब 150 लोगों की सूची तैयार हो चुकी थी। कुछ लोगों ने यहां से अपना नाम प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति से मिलने की अनुमति देने के लिए भेजा था तो कुछ ने कई दिन पहले ही सीधे राष्ट्रपति भवन में अर्जी लगाई थी।
आज शहर आ रहे राष्ट्रपति दो दिनों तक यहां रहेंगे। दो बड़े आयोजनों में हिस्सा लेने के अलावा वह शहर के ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर पुरानी यादें ताजा करेंगे। यही वजह है कि उनसे मिलने वालों की लिस्ट लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रपति अपने खाली समय में लोगों से कैंट क्षेत्र में स्थित एमईएस गेस्ट हाउस में मिलेंगे। अभी तक जिन प्रमुख लोगों को मिलने की अनुमति मिली है उसमें ब्रह्मकुमारी संगठन की आठ पदाधिकारी शामिल हैं। इसी तरह संघ के बौद्घिक शिक्षा प्रमुख सुधीर, साहित्यकार ओमप्रकाश शुक्ला, बीएनएसडी इंटर कालेज में प्रवक्ता दिवाकर मिश्रा को भी बुधवार की देर शाम अनुमति मिल गई।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाना को अपने प्रतिनिधि के रूप में महाना को राष्ट्रपति के स्वागत की जिम्मेदारी दी है। इस बीच उनके साथ राष्ट्रपति से मिलने वालों कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में बीडी राय का नाम भी शामिल है। कैँट के एमईएस गेस्ट हाउस जाकर राष्ट्रपति से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जाजमऊ में प्रवेश द्वार और नर्वल में श्यामलाल पार्षद के निवास स्थान को विकास करने संबंधी योजनाओं की ताजा यथा स्थिति की जानकारी देंगे।

इसके अलावा भाजपा ने 100 जनप्रतिनिधियों से जुड़ी तीन सूची राष्ट्रपति भवन भेजी है। पहली सूची में 55 लोग, दूसरी सूची में 29 और तीसरी सूची में 16 लोग शामिल हैँ। जिसमें वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक, क्षेत्रीय और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का नाम हैँ। भाजपा की उत्तर जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि राष्ट्रपति से मिलकर उनका नागरिक अभिनंदन करने के लिए समय मांगा जाएगा। इस दौरान उन्हें गीता भेंट की जाएगी।