फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Ram Nath Kovind biggest achievement of Kanpur Dehat: CM Yogi Adityanath

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर देहात की सबसे बड़ी उपलब्धि : सीएम योगी आदित्यनाथ

Fri, 31 Dec 2021 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind biggest achievement of Kanpur Dehat: CM Yogi Adityanath
कानपुर देहात में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में फोन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुनात - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर देहात की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। पीएम मोदी की सरकार में सबका साथ, सबका विकास देखा जा सकता है। 2017 के बाद प्रदेश में परिवर्तन आया है। जन विश्वास यात्रा जिले में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने आई है।
विज्ञापन

इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें और अपना उत्साह बनाए रखें। यह बातें शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलक्ट्रेट में आयोजित जनसभा को फोन से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहीं। खराब मौसम के चलते उनका हेलीकॉप्टर जनसभा के पास बनाए गए हेलीपैड पर नहीं उतर सका।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में 638.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के लिए आना था। मौसम के विपरीत होने के बावजूद हेलीकॉप्टर को उतारने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही कानपुर देहात में उनका कार्यक्रम लगेगा। पांच साल के शासन व पिछली सरकार की तुलना में ज्यादा बदलाव आया है। भाजपा ने गांव के गरीब किसानों के लिए योजनाएं, नौजवानों के लिए रोजगार समेत प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं।
कानपुर देहात में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। अब प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की मंशा है। 2017 से पहले प्रदेश में सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज थे। भाजपा की प्रदेश में सरकार आने के बाद अब तक 33 नए मेडिकल कॉलेज बने हैं।

भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर व काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की उपलब्धि हासिल की है। अब तक प्रदेश के 43 लाख गरीबों को मकान, 2.61 करोड़ लोगों को शौचालय, छह करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया गया है। सीएम ने लोगों से अगले तीन महीने तक उत्साह बनाए रखने की अपील की। उन्होंने करीब नौ मिनट तक वर्चुअल संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed